*आकाश विजयवर्गीय की बेल पर इंदौर कोर्ट ने सुनावाई से किया इनकार*
नगर निगम के अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की ज़मानत याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार को इंदौर की कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय का मामला सुनने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले को भोपाल में जनप्रतिनिधियों के लिए बने क्रिमिनल कोर्ट के लिए ट्रांसफर कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई होगी।
दरअसल गुरुवार को जब इस मामले की इंदौर कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो नगर निगम ने कोर्ट में आपत्ति लगायी थी कि विधायक के मामले की सुनवाई भोपाल की विशेष अदालत में होना चाहिए। क्योंकि भोपाल में जन प्रतिनिधियों के मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट है। जिसके बाद जिला जज ने मामले को एससी-एसटी के विशेष जज बीके द्विवेदी के यहां स्थानांतरित कर दी।
बताया जा रहा है कि, नगर निगम उनकी जमानत का विरोध किया था। निगम ने कोर्ट में आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ 7 पेज की आपत्ति लगायी थी। वहीं इस मामले में नगर निगम की ओर से 20 वकील कोर्ट में थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। उधर, दोपहर में विधायक के भाई कल्पेश विजयवर्गीय उनसे जेल में मिलने पहुंचे। जेल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि भाई बिल्कुल ठीक हैं। वे पूरी तरह से स्वथ्य हैं।
1376 views





