अब QR कोड स्कैन करके बता सकेंगे कैसा है पुलिसकर्मियों का व्यवहार

*अब QR कोड स्कैन करके बता सकेंगे कैसा है पुलिसकर्मियों का व्यवहार, आदेश जारी*

मध्यप्रदेश। अब हर एफआईआर के बाद शिकायतकर्ताओं को थाने में पुलिसकर्मियों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक देना अनिवार्य होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों में QR कोड लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिकायतकर्ता इस QR कोड को स्कैन कर यह बता सकेंगे कि थाने में उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया—क्या पुलिसकर्मी ने अच्छे से बात की, समस्या को गंभीरता से सुना या नहीं। यह फीडबैक ऑनलाइन फॉर्म के ज़रिए भरा जाएगा, जिसकी निगरानी कमिश्नर कार्यालय द्वारा की जाएगी।

“थानों में लोगों को बेहतर वातावरण मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। फीडबैक के आधार पर सुधार किए जाएंगे।”
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा

2278 views