जी-7 सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी

जी-7 सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के रॉकी माउंटेन्स में आयोजित हो रहे ग्रुप ऑफ सेवन (G-7) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। वे साइप्रस दौरे के बाद सीधे कनाडा पहुंचे। इस सम्मेलन में दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों के नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए एकत्र हुए हैं। भारत को विशेष आमंत्रित देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और प्रभाव को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

2814 views