कानून तोड़ रहीं हैं रील्स! वायरल होने के चक्कर में युवती ने चलती बाइक पर मचाया बवाल

*कानून तोड़ रहीं हैं रील्स! वायरल होने के चक्कर में युवती ने चलती बाइक पर मचाया बवाल*

इंदौर। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ में युवा किस हद तक जा सकते हैं, यह अब किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में इंदौर की एमआर-10 और सुपर कॉरिडोर जैसी व्यस्त और चौड़ी सड़कों पर एक युवती द्वारा रील बनाने के नाम पर खुलेआम कानून की अनदेखी करने का मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती चलती हुई बाइक पर नाचती, हाथ छोड़कर स्टंट करती और पोज़ देती हुई नजर आ रही है। यह सब कुछ भारी ट्रैफिक वाले ऐसे चौराहे पर किया गया, जहां बड़े वाहन लगातार आवाजाही करते हैं। इस तरह का कृत्य न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता था।वीडियो में जिन गाड़ियो का इस्तेमाल किया गया उनका नंबर MP 09 AK 8594 और MP 09 DQ 7082 हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को वायरल करने की मंशा से शूट किया गया था, लेकिन इसके पीछे की लापरवाही ने ट्रैफिक नियमों और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों को ही ताक पर रख दिया।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इंदौर ट्रैफिक पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा या भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई विशेष अभियान चलाया जाएगा ।

1876 views