मेघालय में हनीमून पत्नी सोनम ने कराई पति राजा रघुवंशी की हत्या*
मेघालय में हनीमून पर आए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का भी हाथ था, जिसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग के अनुसार, पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके साथ ही तीन अन्य आरोपियों को इंदौर और ललितपुर से गिरफ्तार किया गया है। राजा का शव 2 जून को मेघालय के एक गहरी खाई में मिला था। हत्या का मामला तब उजागर हुआ जब पर्यटक गाइड ने बताया कि दंपती के साथ तीन अन्य लोग थे, जो हिंदी में बात कर रहे थे। अभी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सरकारी जांच अभियान में कई टीमों ने हिस्सा लिया था, और मामले की जांच अभी जारी है।






