PHQ में आज DGP कैलाश मकवाणा से मध्‍यप्रदेश संवर्ग के 09 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्‍य भेंट।

भोपाल – PHQ में आज DGP कैलाश मकवाणा से मध्‍यप्रदेश संवर्ग के 09 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्‍य भेंट।

DGP श्री मकवाणा ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्‍त कर उनकी जिज्ञासाओं का किया समाधान।

DGP श्री मकवाणा ने कहा प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो।

बोले DGP अपने अधीनस्थ अमले से भी सीखने में संकोच न करें और अहंकार से दूर रहते हुए नेतृत्व में विनम्रता रखें।

DGP ने कहा कि, “साहबपन दिखाने की आवश्यकता नहीं है,आपका चरित्र और कार्यशैली उत्तम होनी चाहिए,क्योंकि आप जनता की निगाह में रहते हैं।

बोले DGP कैलाश मकवाणा मीडिया आज अत्यंत सक्रिय है,अतः आपको हर समय सजग रहना होगा।

DGP ने कहा कि वे जनता से जीवंत संपर्क बनाए रखें,इससे उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझने में सहायता मिलेगी, जिससे प्रशासनिक परिणाम और अधिक प्रभावी होंगे।

DGP श्री मकवाणा ने यह भी कहा कि सही कार्य प्रणाली अपनाने से आमजन के साथ सकारात्मक संबंध बनते हैं।

DGP ने कहा यह आईटी का युग है और इसके समुचित उपयोग से कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सकती है।

DGP ने पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके।

DGP श्री मकवाणा ने मुरैना, मंदसौर, बस्‍तर आदि जिलों में रहते हुए अपने अनुभव भी अधिकारियों से शेयर किए।

इस अवसर पर आर.सी.व्‍ही.पी. नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी की कोर्स डायरेक्‍टर नेहा भारती, PSO टू DGP, SO टू DGP सहित प्रशिक्षु आईएएस उपस्थित रहे।

प्रशिक्षु आईएएस में आशीष कुमार,अनिकेत शांडिल्‍य,आकाश अग्रवाल,आशीष अशोक पाटिल,एस्.एस. श्रीराम,कुलदीप पटेल, फरहान जामदार,ऋषिकेश ठाकरे एवं नवकिरण कौर रहीं उपस्थित।

1273 views