पुराने वर्जन वाले डिवाइस में अब नहीं चलेगा यूट्यूब*
यूट्यूब ने कुछ पुराने डिवाइस में सपोर्ट बंद करने का ऐलान किया है। गूगल के अनुसार, यूट्यूब का नया अपडेट 20.22.1 केवल iOS 16, iPadOS 16 और उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। iOS 15, iPadOS 15 और उससे पुराने वर्जन वाले डिवाइस अब यूट्यूब का सपोर्ट नहीं पाएंगे और उन्हें नए फीचर्स या सुरक्षा अपडेट भी नहीं मिलेंगे। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस पर एडवांस ऐप अपडेट देना तकनीकी रूप से मुश्किल होता है।






