*भारत में 2027 से होगी जातिगत जनगणना, केंद्र सरकार ने तय की तारीखें*
भारत सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जातिगत जनगणना की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से हिमालयी क्षेत्रों में प्रारंभ होगी, जबकि 1 मार्च 2027 से यह देशभर में लागू होगी। जनगणना में OBC समेत सभी जातियों का डेटा इकट्ठा किया जाएगा। इस बार डिजिटल प्रणाली से जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल ऐप और तकनीक का उपयोग होगा। केंद्र ने 16 जून 2025 को अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है, जिससे जनगणना अधिनियम 1948 के तहत यह प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होगी।
यह कदम 1931 के बाद पहली जातिगत गणना का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे सामाजिक-आर्थिक नीतियों को दिशा देने की उम्मीद है।
1541 views





