इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन*
*महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में दिया गया जल संरक्षण का संदेश
*
*जल बचाओ-भविष्य बचाओ: रणजीत हनुमान मंदिर से महाराणा प्रताप प्रतिमा तक बनी मानव श्रृंखला, इंदौर को जल संरक्षण में भी नंबर वन बनाने का संकल्प*
इंदौर, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर शहर में आज एक भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इस आयोजन में रणजीत हनुमान मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा तक हजारों नागरिकों ने हाथ से हाथ मिलाकर जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर जल गंगा रथ को भी रवाना किया गया, जो घर-घर जाकर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाएगा।
2010 views





