पाकिस्तान ने जताई भारत के साथ शांति वार्ता की इच्छा

पाकिस्तान ने जताई भारत के साथ शांति वार्ता की इच्छा*
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान दौरे के दौरान भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद, जल विवाद और व्यापार जैसे मुद्दों पर शांति वार्ता करने की इच्छा जताई। यह बयान भारत-पाक तनाव के हालिया दौर के 15 दिन बाद आया है। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों को बातचीत से सुलझाना चाहता है, लेकिन कश्मीर मुद्दा उनकी प्राथमिकता बना रहेगा। भारत ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रुख पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण सामने आया है। अब देखना होगा कि यह प्रस्ताव कितनी गंभीर पहल साबित होता है।

1675 views