पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सियासत में फिर गूंजा ‘विरासत’ का स्वर*
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ सियासी संदेशों की गूंज भी सुनाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी, वहीं कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। राहुल गांधी ने नेहरू को “दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता” कहा और केंद्र पर उनकी विरासत को मिटाने का आरोप लगाया। सोनिया गांधी शांति वन पहुंचीं, तो कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘भारत का मार्गदर्शक’ बताया। जयराम रमेश ने लिखा कि नेहरू लोकतंत्र के लिए वही थे, जो जीवन के लिए ऑक्सीजन। उनके आदर्श आज भी एक समावेशी, आधुनिक भारत की नींव हैं।






