आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे : ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन उन्होंने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवादियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की लहर हर जगह महसूस हो रही है, और बताया कि आतंकवादियों को रोकने के लिए कठोर कदम जरूरी थे। पीएम मोदी ने बताया कि यदि पीओके पर अवैध कब्जे को तुरंत खत्म किया जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर रणनीति को भी बेनकाब करते हुए कहा कि भारत ने तीन युद्धों में उसे हराया है, लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह सख्त रुख अपनाया जाएगा।






