देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर होगा ₹300 का विशेष स्मारक सिक्का जारी

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर होगा ₹300 का विशेष स्मारक सिक्का जारी
1 वर्ष पहले शहर के इतिहासकार जफर अंसारी ने की थी सिक्का जारी करने की मांग।
इंदौर वासियों के लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है कि भारत सरकार ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 जयंती पर एक विशेष सिक्का जारी करने जा रही है। भारत सरकार के अपने गजट नोटिफिकेशन 23 में 2025 में यह प्रकाशित भी किया जा चुका है। गौरतलाब है कि पिछले वर्ष शहर के इतिहासकार जफर अंसारी ने 1 सितंबर 2024 को ऐतिहासिक होलकर कालीन राजबाडे पर यह मांग की थी कि भारत सरकार देवी अहिल्याबाई होलकर कि 300 जयंती पर एक विशेष सिक्का जारी करें। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बाद श्री जफर असरी विशेष रूप से श्री शंकर लालवानी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को विशेष तौर पर धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष तौर पर आभार वक्त करते हैं

1474 views