भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन बॉलीवुड में भी धाक जमाते दिख रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन बॉलीवुड में भी धाक जमाते दिख रहे हैं। किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज में पुलिस वाले का किरदार निभाकर उन्होंने खूब प्रशंसा बटोरी। अब एक्टर को एक दूसरी हिंदी फिल्म मिल गई है जिसमें वे अहम रोल निभाते दिखाई देंगे। एक खबर के मुताबिक रवि किशन सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन वाली कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ में कास्ट हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मई से मुंबई में शुरू होने की खबर है। ‘मां बहन’ में वे माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा के साथ अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ऐसे में रवि किशन ने हाल ही में फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को अपनी खुशकिस्मती बताई है…

1608 views