*इंदौर जिले के 76 हजार से अधिक किसानों के खातों में बुधवार को आयेगी सम्मान निधि*
इंदौर, 29 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त का वितरण 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन से किया जायेगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में राशि प्रदान की जाती है। इंदौर जिले में 76 हजार 124 किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यनमंत्री जी के वर्चुअली कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष 210 में दिखाया जायेगा।






