ओंकारेश्वर में अद्वैत चेतना का महापर्व : 28 अप्रैल से ‘आचार्य शंकर प्रकटोत्सव – एकात्म पर्व’ का भव्य आयोजन*

*ओंकारेश्वर में अद्वैत चेतना का महापर्व : 28 अप्रैल से ‘आचार्य शंकर प्रकटोत्सव – एकात्म पर्व’ का भव्य आयोजन*

प्राचीन सनातन ज्ञान और अद्वैत वेदांत की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “आचार्य शंकर प्रकटोत्सव – एकात्म पर्व” का आयोजन 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक ओंकारेश्वर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एकात्म धाम परिसर में यह आयोजन एक सांस्कृतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक महाकुंभ का रूप लेगा।
पर्व का शुभारंभ वैदिक अनुष्ठानों और नगर शोभायात्रा से होगा। पांच दिवसीय आयोजन में शंकर स्तोत्र गायन, अद्वैत प्रदर्शनी, वेदांत संवाद, 10,000 दीपों से नर्मदा आरती, और सांगीतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत अनेक संत एवं विद्वान भाग लेंगे।
2 मई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्वानों के अलंकरण और 500 शंकरदूतों के दीक्षा समारोह में उपस्थित रहेंगे। ओंकारेश्वर स्थित “एकात्मता की 108 फीट ऊंची प्रतिमा” और अद्वैत लोक संग्रहालय इस आयोजन की विशेष पहचान बनेंगे।

1809 views