भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव, बिलावल भुट्टो के बयान पर भारत ने जताया विरोध*
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया और इसकी कड़ी निंदा की। भुट्टो ने दोनों देशों के बीच विवादों के समाधान के लिए बातचीत का आग्रह किया, लेकिन पहले भारत को धमकी देने के बाद अब वह बैकफुट पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयानों को महत्व नहीं देना चाहिए।






