पीएम मोदी का ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर कड़ा संदेश

पीएम मोदी का ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर कड़ा संदेश*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हमले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “यह हमले आतंकवाद के सरपरस्तों की हताशा को दर्शाते हैं,” और यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आधार है। मोदी ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया और कहा कि भारत की एकता इस लड़ाई में देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है और इस जघन्य हमले की कठोर निंदा की गई है। इसके अलावा, पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष सफलता और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी सराहना की।

2211 views