*चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान में झूम उठे भैरव भक्त*
*ॐ ह्री बम बम नाकोड़ा भैरव कष्ट निवारक भोला भैरव के मंत्र से गूंज उठा गगन*
इंदौर। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन और हिन्दू नववर्ष पर भगवान पार्श्वनाथ इक्तिसा ओर नाकोड़ा भैरव चालीसा का भव्य अनुष्ठान के आयोजन में भक्त मातृ शक्ति और उपस्थित समाज झूम य
उठा।
श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के प्रदेश समन्वयक सौरभ कोठारी ने बताया कि श्री नाकोड़ा पार्श्व इक्तिसा और श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा
अनुष्ठान नाकोड़ा भैरव उपासक प्रकाश चन्द्र सुराणा उज्जैन ओर पार्श्व इक्तिसा
भैरव चालीसा का पाठ अक्षय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के मुखारविंद से हुआ। इस अनुष्ठान में अक्षय जैन के द्वारा जब जब ॐ ह्री नाकोड़ा भैरव का 1008 मंत्र का उद्घोष किया गया तब उपस्थित भैरव भक्त -मातृ शक्ति और समाज जन भाव विभोर हो गया।
इस अनुष्ठान को भक्ति स्वरों से सरोबार गायिका सुश्री अदिति कोठारी के कोकिला कंठ में मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे मेरे नाकोडा भैरव देव् आएंगे आएंगे को श्रवण करते हुए भजन पर जन समुदाय नाचने लगा।
श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान के बाद भगवान पार्श्वनाथ और नाकोड़ा भैरव की 1008 आरती भी हुई । इस अवसर पर नाकोड़ा भैरव के अभिमंत्रित रक्षासूत्र बांधे गए । नित्य पार्श्व इक्तिसा ओर नाकोड़ा भैरव चालीसा का संकल्प भी उपस्थित जनसमुदाय ने भैरव दरबार मे लिया।
पार्थ जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के अध्यक्ष विजय मेहता , चेयरमेन दिलीप सी जैन , अखिल भारतीय जैन कांफ्रेस मानव सेवा अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा , संतोष मामा , सुभाष विनायकिया, इंदौर सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर एडिशनल पुलिस आयुक्त प्रमोद सोनकर नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान भाजपा प्रवक्ता दीपक जैन टीनू डॉक्टर मनीष पोरवाल भी अनुष्ठान के भागीदार बने। देश के अनेक भैरव भक्त इस अवसर पर पधारे । नाकोड़ा भैरव गादीपति प्रकाश सुराणा(उज्जैन) के मुखरविन्द से भैरव मंगलाचरण आशीर्वचन हुआ।






