आतंकवाद पर सख्त मोदी सरकार, घटनाओं में 71% की कमी: नित्यानंद राय

आतंकवाद पर सख्त मोदी सरकार, घटनाओं में 71% की कमी: नित्यानंद राय*
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। उन्होंने कहा, “आतंकी या तो जेल जाएंगे या जहन्नुम।” सरकार की कोशिशों से आतंकी घटनाओं में 71% की कमी आई है और प्रभावित क्षेत्रों में घटनाएं लगभग शून्य हो गई हैं एनआईए पर पक्षपात के आरोपों को खारिज करते हुए राय ने कहा कि जांच एजेंसी की दोषसिद्धि दर 95.44% है और आतंकी वित्तपोषण मामलों में यह 100% है। उन्होंने बताया कि अब तक 57 व्यक्तियों को आतंकी घोषित किया गया है और 23 संगठनों को गैरकानूनी घोषित किया गया है। एनआईए ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावासों पर हुए हमलों की जांच कर रही है। जल्द ही इन हमलों के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा। राय ने स्पष्ट किया कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ी है और देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

1876 views