ट्रंप के नए टैरिफ का असर : 4 मार्च से लागू होंगी नई दरें

ट्रंप के नए टैरिफ का असर : 4 मार्च से लागू होंगी नई दरें*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 4 मार्च 2025 से टैरिफ लगाने की घोषणा को अंतिम मंजूरी दे दी है। सोमवार को एक निवेश कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब इन देशों के पास टैरिफ से बचने का कोई विकल्प नहीं बचा है। ट्रंप ने फरवरी के पहले हफ्ते में घोषणा की थी कि मैक्सिको और कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 25% तक टैरिफ लगेगा, जबकि चीन से आयातित सामानों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने सीमा पार से आने वाली अवैध दवाओं, विशेष रूप से फेंटेनाइल, पर रोक लगाने के लिए टैरिफ को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह नशा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और इसे रोकने के लिए 2 अप्रैल से और सख्त टैरिफ लगाए जाएंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अमेरिकी किसान अपने उत्पादों को देश में बेचने के लिए तैयार रहें, क्योंकि बाहर से आने वाले सामानों पर टैक्स लगाया जाएगा।” ट्रंप प्रशासन ने चीन से आयात पर 4 मार्च से 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का भी निर्णय लिया है। 2 अप्रैल को प्रस्तावित पारस्परिक टैरिफ भी पूरी तरह लागू किए जाएंगे।

1876 views