रोहित शर्मा पर टिप्पणी से कांग्रेस नेता घिरी, भाजपा ने किया पलटवार*
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वजन को लेकर की गई कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद की टिप्पणी विवादों में घिर गई। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के बाद यूजर्स ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, यह विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब भारतीय क्रिकेट टीम पर निशाना साध रही है और क्या राहुल गांधी को क्रिकेट खिलाना चाहती है






