गिर राष्ट्रीय उद्यान में पीएम मोदी का दौरा, जंगल सफारी का लुत्फ उठाया

गिर राष्ट्रीय उद्यान में पीएम मोदी का दौरा, जंगल सफारी का लुत्फ उठाया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया। सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने सासण स्थित ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया। पीएम मोदी राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें वन्यजीव संरक्षण से जुड़े 47 सदस्य शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट लॉयन’ के तहत 2,900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा, जूनागढ़ जिले के न्यू पिपल्या में वन्यजीवों के चिकित्सीय निदान के लिए एक ‘राष्ट्रीय रेफरल केंद्र’ और सासण में एक अत्याधुनिक निगरानी केंद्र तथा अस्पताल स्थापित किया जा रहा है।

1943 views