-अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ द्वारा इनक्रेडिबल इंडिया कांटेस्ट का आयोजन 
-रैंप वॉक और नृत्य कर महिलाओं ने अपने राज्यों की खूबी से कराया रूबरू
इंदौर ।अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ द्वारा बास्केटबॉल में आयोजित ” अतुल्य भारत इनक्रेडिबल इंडिया कांटेस्ट” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री देवी ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी,विधायक गोलू शुक्ला,युवा जैन रत्न जयसिंह जैन एवं महिला संघ के मेंटर वीरेन्द्र कुमार जैन, अध्यक्ष मंजू घोडावत एवं संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में भारत की विविधता को लेकर दी गई प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की ।सांसद शंकर लालवानी ने कहा पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न आयोजन कर रही है । विधायक गोलू शुक्ला, जयसिंह जैन एवं वीरेन्द्र कुमार जैन ने महिला संघ द्वारा नि; शुल्क घुटना प्रत्यारोपण और दिव्यांग बच्चों की सर्जरी करवाकर उन्हें अपने पैरों पर चलाने का अद्वितीय कार्य किया है ।इस वर्ष गायों के लिए बनाये गया पाँच स्क्वायर फ़ीट आईसीयू वार्ड अनुमोदनीय कार्य है ।
इनक्रेडिबल इंडिया कांटेस्ट के फ़ाइनल राउंड में पहुँची पाँचों टीम पंजाब,बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात थीम पर तैयार होकर पहुँची ।भारत की विविधता पर रैंप वॉक और नृत्य कर महिलाओं ने प्रस्तुतियाँ दी जिनमें पंजाबी शैली को प्रथम पुरस्कार इक्यावन हज़ार रुपये का शारदा विवेक जैन,नेहा रोहित जैन,महक अविजित जैन, दीपिका सिविल जैन एवं अतिथि सोमिल जैन को प्राप्त हुआ ।दूसरे स्थान पर रहे महाराष्ट्र को रू इक्कीस और तृतीय स्थान पर राजस्थान को ग्यारह रूपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ । चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: गुजरात और बंगाल रहे।तंबोला में टीवीएस स्कूटर, फ़्रीज़, टीवी, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर सहित अनेकों पुरस्कार दीये गये।
अतिथियों का स्वागत शकुंतला पावेचा, नीलम सिंगी,वंदना भंसाली, वीना जैन और आगामी अध्यक्ष विजया जैन सहित सभी पूर्व अध्यक्षों ने किया ।






