शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को 7.46 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को 7.46 लाख करोड़ का नुकसान*
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 1000 अंकों तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी लगभग 300 अंक गिरा सुबह 9:50 बजे सेंसेक्स 940.77 अंक (1.26%) टूटकर 73,703.80 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 272.96 अंक (1.21%) गिरकर 22,272.10 पर कारोबार करता दिखा। बीते छह महीनों में सेंसेक्स 8,897.66 अंक (10.78%) और निफ्टी 3,026.85 अंक (11.97%) तक फिसल चुका है तेज गिरावट के चलते निवेशकों को 7.46 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अमेरिकी टैरिफ नीतियों और वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के चलते विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से बाजार में गिरावट का दौर जारी है।

1876 views