पीएम मोदी ने दिखाया बड़प्पन: अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में शरद पवार के लिए ठीक की कुर्सी

पीएम मोदी ने दिखाया बड़प्पन: अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में शरद पवार के लिए ठीक की कुर्सी*
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एक खास पल ने सभी का ध्यान खींचा, जब पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता शरद पवार के लिए कुर्सी ठीक की। चुनावी समय में विपक्ष पर आक्रामक रहने के बावजूद पीएम मोदी का यह भावनात्मक अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है। उनके इस सम्मानजनक व्यवहार की हर ओर सराहना हो रही है।

1742 views