भाेपाल में पारा फिर 45.9 डिग्री, अब तक के रिकाॅर्ड में चाैथा सबसे गर्म दिन*

*भाेपाल में पारा फिर 45.9 डिग्री, अब तक के रिकाॅर्ड में चाैथा सबसे गर्म दिन*
भाेपाल। प्रदेश में गर्मी के तेवर अाैर तीखे हाे गए हैं।राजधानी में पारा 45 डिग्री से नीचे ही नहीं उतर पा रहा है। रविवार काे भाेपाल में पारा फिर 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह अाल टाइम रिकाॅर्ड के लिहाज से चाैथा सबसे गर्म दिन रहा। भाेपाल देशभर के गर्म शहरों में 24वें नंबर पर रहा।राजस्थान का कोटा देश में सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया।मप्र का नाैगांव (47.9 डिग्री) देश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। खजुराहो में 47.6, ग्वालियर में 47.3 और खरगोन में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
*17 के बजाए 24 जून से खुलेंगे स्कूल*
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों को खोले जाने की तारीख बदल दी गई है। अभी तक ये स्कूल छात्रों के लिए 17 जून से खोले जाने वाले थे। लेकिन, अब इन्हें 24 जून से खोला जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों के लिए स्कूल खोले जाने की तारीख 10 जून में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें सोमवार से स्कूल जाना होगा।

1471 views