मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली

समाचार
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली
भोपाल : 10 जून, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ हाल ही में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 126 छिंदवाड़ा में हुए उपचुनाव में विजयी हुए हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा के विधान परिषद हॉल में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री दिग्विजय सिंह, मंत्री मंडल के सदस्य ,विधायक और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

1063 views