भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी मंत्री ने की बैठक
भोपाल।सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर बैठक की।
बैठक में भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री पंकज श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण, एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन, डीसीपी ट्रैफिक श्री संजय सिंह, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक श्री बसंत कौल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री काश्यप द्वारा निर्देश दिए गए कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में समिट के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, भोपाल के सौंदर्यीकरण हेतु उचित व्यवस्था करने निर्देशित किया गया ।
प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जीआईएस की तैयारियों को लेकर कहा कि यह आयोजन भोपाल के लिए एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने भोपाल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करने और समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
2010 views





