मुख्यमंत्री यादव की शराबबंदी घोषणा पर श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ ने जैन तीर्थो को जोड़ने व मांसाहार मुक्त करने की मांग रखी
इन्दौर । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी की जो घोषणा की है उसका देश भर के संपूर्ण जैन समाज के साथ-साथ श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शराबबंदी के इस कदम को सामाजिक जागरूकता की दिशा में मिल का पत्थर बताया, साथ ही इन 17 शहरों को शराब बंदी के साथ जैन तीर्थों को जोड़ने एवं मांसाहार से भी मुक्त करके पवित्र शहर बनाये जाने की मांग की है, जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके ।
श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ की ओर से बताया कि दिनांक 24 जनवरी को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की डिजिटल बैठक में उक्त मांग अखिल भारतीय स्तर पर जैन समाज की ओर से किये जाने का निर्णय लिया है । इस संदर्भ में श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से मिलकर मांग पत्र प्रस्तुत करेगा । श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि बैठक परम पूज्य मालवभूषण आचार्य श्री नवरत्नसागर सूरिश्वरजी महाराजा के जन्मोत्सव के अवसर पर दि. 16 मार्च 2025 को मंदसौर में होगी ।
उक्त संदर्भ में श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ की ओर से सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मेहता, राष्ट्रीय संगठन प्रमुख राजेश मानव एवं अभय चोपड़ा, राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र करणपुरिया एवं वीरेन्द्र जैन, राष्ट्रीय प्रबंधक प्रसन्न लोढ़ा, गौतम जैन, अभय वागरेचा, राजस्थान प्रदेश संयोजक अशोक लोढ़ा, राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक चन्द्रसिंह, म.प्र, संयोजक यशवन्त भण्डारी, म.प्र. सहसंयोजक श्रीपाल जैन एवं सुनील जैन बालावत, उपाध्यक्ष गुणवंतलाल बण्डी, महेन्द्र सुन्देचा, शेखर गेलड़ा, अनिल देसरला, अशोक जैन लाला, अनिल नागोरी, अभय लुणिया, दिलीप डांगी, हंसराज जैन, कमल कोठारी, सतीष मारू, कोषाध्यक्ष गौतम जैन, पारस छाजेड़, सुशील जैन, प्रवक्ता हेमंत डोसी, संतोष जैन, मनीष जैन, सलाहकार मंडल प्रवीण गुरूजी, कांतिलाल बम, शांतिलाल मारू, डॉ. सुभाष जैन, धनपाल हड़पावत, मंगेश भाचावत, जयन्तीलाल जैन, प्रेमप्रकाश जैन, सुबोध सरैया, संगठन मंत्री आर. सी. जैन, गौतम जैन, प्रमोद जैन, हेमंत आंचलिया, सुनील जैन बालावत, विजय बम्बोरिया, मनीष कोठारी, संजय वोरा, राकेश नाहटा, शांतिलाल जैन, प्रमोद नागोरी, डॉ अरविंद ओसवाल, प्रकाश जैन, प्रकाश धारीवाल, विरेन्द्र लोढ़ा, दीपक जैन, मोहन जैन प्रचारमंत्री प्रसन्न जैन, शैलेष कोचर, चन्द्रशेखर सोनी, सुशील मोदी, महावीर नवलखा, दीपक जैन, मांगीलाल संचेती, ललित राजावत एवं सुरेश मोड़ी, अजीत चोरड़िया आदि ने अपने-अपने शहरों में मालवा महासंघ की इकाइयों को शासन को ज्ञापन देने का अनुरोध किया है ।






