नम्रता के भंडार है विधायक कालू सिंह ठाकुर : हार्दिक हुंडिया

नम्रता के भंडार है विधायक कालू सिंह ठाकुर : हार्दिक हुंडिया

ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आइजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मांडव गढ़ में हुया । मांडव के विधायक कालू राम ठाकुर ये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे, लेकिन इनकी सादगी हम सभी को देखने को मिली । सम्मेलन में जो भी बाते पत्रकारो ने रखी सभी बातो को ध्यान से सुना और उस का सुझाव भी दिया और जो समस्या का समाधान कर चुके थे , जो नहीं मालूम थी वो भी उन्होंने बताई । एक एक बात का जवाब बड़ी नम्रता और सरलता से उन्होंने दिया । जब भी उनका सम्मान दिया वो दो हाथ जोड़कर उन्होंने नम्रता विवेक के साथ स्वीकार किया । उनका वहाँ के नागरिकों के साथ , पत्रकारों के साथ व्यवहार बड़ा ही मिलनसार है । वो कार्यक्रम से जब विदा लेने लगे तब उन्होंने मुजे कहा की हार्दिक भाई आप मुंबई कब जाओगे , तब मैंने कहा की कल सुबह जाऊँगा, तो तुरंत उन्होंने वहाँ के पत्रकार और आईजा सम्मेलन के एक्टिव भाई कपिल को आवाज़ लगाई और बोला की शाम को हार्दिक भाई ले के घर आना । उन्होंने कहा की आज आपने मेरा सम्मान किया बल्कि आप मेरे नगर में आए हो तो मुजे आप सभी का सम्मान करना चाहिये । जैन धर्म के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले कालूराम जी आप का उपकार आइजा परिवार कभी नहीं भूलेगा ।

1809 views