ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर का हाल भी रोहित शर्मा जैसा हुआ, पूर्व कप्‍तान ने कहा- सिडनी टेस्‍ट के बाद लो संन्‍यास

ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर का हाल भी रोहित शर्मा जैसा हुआ, पूर्व कप्‍तान ने कहा- सिडनी टेस्‍ट के बाद लो संन्‍यास*
ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर उस्‍मान ख्‍वाजा का हाल इस समय भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा जैसा है। ख्‍वाजा का साल 2024 में प्रदर्शन खराब रहा और उन्‍हें रोहित शर्मा की तरह टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने की सलाह मिल रही है।ऑस्‍ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर उस्‍मान ख्‍वाजा के लिए साल 2023 शानदार बीता था, जहां उन्‍होंने 13 टेस्‍ट में 52.60 की औसत से 1210 रन बनाए थे। हालांकि, 2024 में वह इस प्रदर्शन के आस-पास भी नहीं रहे। बाएं हाथ के बैटर ने साल 2024 में 9 टेस्‍ट खेले और 25.93 की औसत से केवल 415 रन बनाए। यही वजह है कि 38 साल के उस्‍मान ख्‍वाजा को टेस्‍ट प्रारूप को अलविदा कहने का सुझाव मिल रहा है।

1876 views