*अब प्रदेश में स्थापित होने जा रहे है वाटर ATM, कार्ड इन्सर्ट करें और पानी लीजिये*
मध्य प्रदेश सरकार पानी का अधिकार नियम लागू करने जा रही है. लेकिन लोगों को पानी मिलेगा कैसे. इसकी फिक़्र भी अब हो चली है. मध्य प्रदेश में सरकार बैंकों के ATM की तर्ज़ पर वॉटर ATM लगाने जा रही है. अगर पानी चाहिए तो बस एक कार्ड बनवाना होगा. कार्ड डालते ही आपको अपनी ज़रूरत के मुताबिक पानी मिल जाएगा. शुरुआत उन इलाकों से होगी जहां पानी की भारी किल्लत है.
*कैसे निकलेगा पानी* : वॉटर ATM ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे ATM करता है. इसकी प्रोसेस मिल्क बूथ की तरह होगी. इसके लिए लोगों को सरकार की नल-जल योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यूजर को एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा. कार्ड इनसर्ट करते ही एक निश्चित मात्रा में पानी उस ATM से निकलेगा.
*निजी कंपनी से करार* : ATM लगाने की ज़िम्मेदारी पीएचई विभाग की होगी. वो नल जल योजना के तहत ग्रामीण या पानी की किल्लत वाले इलाकों में ATM लगवाएगा. ATM लगाने के लिए एक निजी कंपनी से बातचीत चल रही है. पहले चरण में पानी सप्लाई की योजना है और दूसरे चरण में पानी शुद्ध करने का प्लान है. एक ATM लगाने पर 75 हज़ार से 1 लाख रुपए तक खर्च आएगा. फिलहाल उन इलाकों की पहचान की जा रही है जहां सबसे पहले ATM लगाए जाना हैं.
1642 views





