वाजपेयी ने देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया: राजनाथ*
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भारत को सुशासन मिला। इसने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उस सरकार के दौरान देश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी विकास दर 8.4 प्रतिशत तक पहुंचा दी। राजनाथ ने अटल बिहारी की 100वीं जयंती पर लोकभवन में सुशासन दिवस समारोह में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रक्षा मंत्री ने कहा कि एक अच्छा शासन वही है, जहां हर व्यक्ति की आवश्यकताएं पूरी हों। वह खुद को सुरक्षित महसूस करे। यही अटल का विजन था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।






