गृहमंत्री अमित शाह के निधन की फर्जी पोस्ट से फालोअर बढ़ाने वाले की गिरफ्तारी

गृहमंत्री अमित शाह के निधन की फर्जी पोस्ट से फालोअर बढ़ाने वाले की गिरफ्तारी*
फेसबुक पर फालोअर बढ़ाने के लिए एक युवक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निधन और श्रद्धांजलि को लेकर फर्जी पोस्ट कर दिया। भाजपा नेता ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फर्जी पोस्ट देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। स्नातक पास आरोपित तीन महीने पहले तक वह नोएडा के एक होटल में रिसेप्शन पर काम करता था। पूछताछ में उसने फेसबुक पर फालोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह की पोस्ट करने की बात कही है।

1943 views