उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में नहीं चला अखिलेश का PDA कार्ड, 2 पर सिमटी सपा, हाथ से फिसली 2 और सीटें

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में नहीं चला अखिलेश का PDA कार्ड, 2 पर सिमटी सपा, हाथ से फिसली 2 और सीटें*
यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा के हिस्से सिर्फ दो सीटें आई हैं।समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक) का फॉर्मूला कामयाब नहीं हो सका है। सपा ने पीडीए के फॉर्मूले व मुस्लिम वोट बैंक के मद्देनजर सर्वाधिक चार मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा था जिसमें से सिर्फ सीसामऊ से नसीम सोलंकी जीत सकीं। बाकी करहल सीट से तेज प्रताप यादव जीते हैं।प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का ”पीडीए” (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) का फॉर्मूला कामयाब नहीं हो सका है। ”पीडीए” के बिखरने से उपचुनाव में सपा पिछले विधानसभा चुनाव में जीती कुंदरकी व कटेहरी की सीटों से भी हाथ धो बैठी है।जिन नौ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से सीसामऊ, कुंदरकी, करहल व कटेहरी की सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में सपा सीसामऊ व करहल की सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है।उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ”बटेंगे तो कटेंगे” बयान के बाद शुरू हुई जुबानी जंग के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ”जुड़ेंगे तो जीतेंगे” का नारा देकर चुनाव को रोचक बना दिया था।

1809 views