*मैंगो जत्रा / देवगड और रत्नागिरि के हाफुस काे चखने पहुंचे इंदाैरी, कीमत 400 से 1000 रुपए तक* इंदौर. कोंकण में देवगड और रत्नागिरि के हापुस देशभर में मशहूर हैं। समुद्री हवाओं और कोंकणी जलवायु में पके आमों का स्वाद सभी आमों से अनूठा होता है। कोंकण की ये मिठास हर साल शहर में लगने वाले मराठी सोशल ग्रुप के मैंगो जत्रा में चखने को मिलती है। एक बार फिर स्वाद का वही उत्सव इंदौर में शुक्रवार को शुरू हुआ। ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाज़ार में लगे मैंगो जत्रा में देवगड और रत्नागिरि के तकरीबन 25 हापुस उत्पादक आम लेकर आए हैं। इस आमों की कीमत 400 रुपए से लेकर एक हजार रुपए किलो है|

**मैंगो जत्रा / देवगड और रत्नागिरि के हाफुस काे चखने पहुंचे इंदाैरी, कीमत 400 से 1000 रुपए तक*
इंदौर. कोंकण में देवगड और रत्नागिरि के हापुस देशभर में मशहूर हैं। समुद्री हवाओं और कोंकणी जलवायु में पके आमों का स्वाद सभी आमों से अनूठा होता है। कोंकण की ये मिठास हर साल शहर में लगने वाले मराठी सोशल ग्रुप के मैंगो जत्रा में चखने को मिलती है। एक बार फिर स्वाद का वही उत्सव इंदौर में शुक्रवार को शुरू हुआ। ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाज़ार में लगे मैंगो जत्रा में देवगड और रत्नागिरि के तकरीबन 25 हापुस उत्पादक आम लेकर आए हैं। इस आमों की कीमत 400 रुपए से लेकर एक हजार रुपए किलो है।
आयोजक मराठी सोशल ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया – स्वाद के इस तीन दिनी उत्सव में आम से बनी और चीज़ें भी रखी गई हैं। जैसे आम का छुंदा, आम्बी मावा, कोकम शरबत, फणस पोळी आदि। यहां लाए गए आमों का परिवहन इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है कि अधिक तापमान और ट्रांसपोर्ट्रेशन की वजह से उनके स्वाद में कोई परिवर्तन नहीं हो। इस बार खासतौर पर इनका उत्पादन करने वाले किसानों को बुलाया है, जिससे यह जानकारी पता चल सके के इनके उत्पादन में किस-किस प्रकार की समस्याएं आती हैं और इसमें कितनी मेहनत लगती है। ये किसान वहां की तकनीकि और पारंपरिक उपायों को भी बताएंगे।

1556 views