महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयास से इंदौर के इतिहास में पहली बार शहर की सड़को पर दौड़ेगी डबल डेकर बस
इंदौर ।लंबे समय से इंदौर में डबल डेकर बस चलाने को लेकर प्रयासरत महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सफल हो गए है इंदौर की सड़को पर पहली बार डबल डेकर बस दिखाई देगी. डबल डेकर बस को लेकर शहर वासियों का इंतज़ार खत्म होने वाला है बस इंदौर पहुँच गई है जिसको जल्द ही ट्रायल रन पूरा होने एवं रूट तय कर शहरवासियों को विधिवत समर्पित किया जाएगा। बस की लंबाई 9 मीटर है जबकि ऊंचाई लगभग 15 फिट वहीं बस में 60 यात्री एक साथ बैठ कर सफर कर पाएंगे।
1541 views





