दिवाली पर नहीं होगी नगदी की दिक्कत, 285 एटीएम में बैंक डालेंगे 85 करोड़

दिवाली पर नहीं होगी नगदी की दिक्कत, 285 एटीएम में बैंक डालेंगे 85 करोड़*
धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दोज और फिर छठ पूजा के त्योहार में कैश की मांग को देखते हुए बैंकों ने अतिरिक्त इंतजाम कर लिए हैं। महानगर के सभी 285 एटीएम में कैश भरा जाएगा। सामान्य दिनों में एक एटीएम में दस लाख का कैश डाला जाता है लेकिन त्योहारों को देखते हुए हर एटीएम में करीब तीस लाख कैश भरने की तैयारी है। इस हिसाब से करीब 85 करोड़ की रकम एटीएम में डाली जाएगी।

2747 views