भारत से डरे स्टीव स्मिथ! टेस्ट सीरीज में नहीं करेंगे ओपनिंग; यह स्टार ऑलराउंडर भी BGT से हुआ बाहर*
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर दिसंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है और इस पर फिलहाल टीम इंडिया का कब्जा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के इस पर कब्जा जमाने के इरादे को तब झटका लगा, जब दो-दो खिलाड़ियों को लेकर आए इस अपडेट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हिला कर रख दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें निचली रीढ़ में बैक स्ट्रेस की समस्या है।वहीं, दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह जानकारी दी है कि वह भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में ओपनिंग करने के इच्छुक नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इसकी पुष्टि कर दी है कि स्मिथ भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ओपनिंग नहीं करेंगे।






