16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला

16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला*
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के लिए 16 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को पत्र भेजकर जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। अब्दुल्ला ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। मुझे जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

1541 views