रतन टाटा के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा की गई आयोजित*
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय उद्योगपति और देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर जिला महामंत्री कैलाश गौतम के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने कहा कि रतन टाटा के निधन पर एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा, “वे न केवल भारतीय उद्योग जगत के पथप्रदर्शक थे, बल्कि उनकी सादगी, परोपकार और विनम्रता ने उन्हें एक आदर्श इंसान बनाया।” उन्होंने रतन टाटा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि व्यवसाय केवल लाभ कमाने का जरिया नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का भी एक माध्यम हो सकता है।शोक सभा में बब्बू ठाकुर, आशुतोष, राहुल कश्यप, रविंद्र कुमार, नन्हे बाबू, पुरुषोत्तम दास, राजा जेद खान आदि ने रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।






