शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ

*शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ*
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लाभ रहा। टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, इंफोसिस, टाइटन, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ने वालों में शामिल रहीं।वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच बैंकिंग, बिजली और औद्योगिक शेयरों में बढ़त के कारण गुरुवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 144.31 अंक बढ़कर 81,611.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 535.74 अंक बढ़कर 82,002.84 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

1742 views