पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन-सैलाब

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन-सैलाब*
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के स्वर्गवास के बाद देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत शीर्ष हस्तियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया गया। रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया था।रतन टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।श्मशान घाट पर मौजूद एक पुजारी ने बताया कि अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दक्षिण मुंबई के कोलाबा में दिवंगत उद्योगपति के बंगले में तीन दिनों तक अनुष्ठान किए जाएंगे।

1809 views