बड़ा आदमी के साथ बढ़िया आदमी भी बने

*बड़ा आदमी के साथ बढ़िया आदमी भी बने*

प्रभु और आचार्यों ने आगम बनाया उसे पढ़कर हमने संस्कार प्राप्त किये इसी के अन्तर्गत उपनयन संस्कार जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है , मुनिश्री विनम्रसागरजी महाराज ने कहा कि उपनयन संस्कार के बाद अब सभी अतिश्रेष्ठ श्रावक बन गये हैं आज से सभी को अभक्ष्य पदार्थों का सेवन नहीं करना है मर्यादा मे रहना है आप मे से कई श्रावकों को भविष्य में मुनिदीक्षा की संभावना दिखाई दे रही है सात्विक भोजन तो करना ही है साथ ही कभी भी थाली झूठा नहीं छोड़ना है , मातापिता एवं बुजुर्गों का आदर करना है एवं सजातीय विवाह करना है
ज्योतिषाचार्य एम के जैन एवं मनीष लुहाड़िया ने बताया कि उदयनगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे 8 से 25 वर्ष के 300 बच्चौं को मुनिसंघ द्वारा उपनयन संस्कार की विधि कराई गयी , इसके पूर्व बच्चौं की शोभायात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालू सम्मिलित हुऐ , बच्चों को चांदी के कलश एवं अन्य उपहार समाज द्वारा भेंट किये गये , आगामी 20 अक्टूबर को ही पुनः 500 बच्चों का उपनयन संस्कार किया जायेगा , जिसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेन की व्यवस्था की गयी है

1876 views