हरियाणा में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने कहा: ‘सुशासन की राजनीति जीती
एग्जिट पोल के अनुमानों को गलत साबित करते हुए भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। साथ ही पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का आलम है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया हरियाणा का हृदय से आभार। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।






