डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: एक ही विषय में फेल कर दिए अधिकांश छात्र, विद्यार्थियों बोले-गड़बड़ी हुई; जांच की मांग

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: एक ही विषय में फेल कर दिए अधिकांश छात्र, विद्यार्थियों बोले-गड़बड़ी हुई; जांच की मांग*
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2023-24 के सैकड़ों छात्र एक ही विषय में फेल हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि ओएमआर शीट पर परीक्षा होने के बावजूद मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। फेल होने वाले अधिकांश छात्रों को विषय भी समान हैं। छात्रों का कहना है कि कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को समिति बनाकर जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं।

1675 views