त्योहारी सीजन में 120 नियमित के बीच चलेंगी 50 विशेष ट्रेनें, ट्रैक पर बढ़ा दबाव

त्योहारी सीजन में 120 नियमित के बीच चलेंगी 50 विशेष ट्रेनें, ट्रैक पर बढ़ा दबाव* रेलवे त्योहारी सीजन में बरेली होते हुए 50 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। ऐसे में दिल्ली-लखनऊ रूट पर ट्रेनों का दबाव बढ़ेगा। क्योंकि इस रूट पर पहले ही कई नियमित ट्रेनों का संचालन हो रहा है।त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। रेलवे बरेली होते हुए अब तक 50 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें 42 ट्रेनों का संचालन वाया रामपुर-बरेली-शाहजहांपुर और आठ का वाया चंदौसी-बरेली कैंट-शाहजहांपुर किया जाएगा। इन रूटों पर अप-डाउन 120 ट्रेनों का संचालन पहले से हो रहा है। ऐसे में अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन के दौरान समयबद्धता बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, रेलवे ने मालगाड़ियों को दूसरी लाइनों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

1742 views