जिले मे एसडीएम की पोस्ट रिक्त,प्रभार के भरोसे चल रहा दफ्तर जिले मे दो मंत्री बावजूद अभी तक नही सुध

*जिले मे एसडीएम की पोस्ट रिक्त,प्रभार के भरोसे चल रहा दफ्तर जिले मे दो मंत्री बावजूद अभी तक नही सुध*

राजगढ़ जिले मे कही ऐसे विभाग है जहा अधिकारी अपनी मुख्य जिम्मेदारी के साथ दो दो कुर्सी की भुमिका निभाने मे लगे है आखिर प्रदेश सरकार को अवगत करवाने वाले नेताओ के पास यह तो जनता से जुड़ी इतनी बड़ी बात से संज्ञान नही यह अंजान बने हुए।
देखा जाए तो अगर जिले अपने किसी खास काम या अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नेताओ के फोन भोपाल तक युही घूम जाते है और अगर फोन से बात नही बनी दो दो ढाई घंटे मे खुद भोपाल घूम आते और समस्या पर फौरन एक्शन हो जाता है।
बता दे सारंगपुर मे पिछले एक महीने से एसडीएम नही है और अन्य एसडीएम को प्रभार देने से लोगो के काम काज प्रभावित हो रहे हैं।

जिले मे कही जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर के कुछ पदों पर अधिकारी नही है प्रभारी बनाकर कामकाज करना एक व्यक्ति अधिकारी के लिए कार्य करना आसान नही है।
अगर आसान ही होता तो उस पोस्ट के लिए पहले से शासन इतने सारे खर्च कर नियुक्ति नही करती।
अब देखना होगा कि जिले मे प्रभार वाली कुर्सी को कब तक अधिकारी मिलता है।
यह फिर जनता के काम काज एक अधिकारी ही ठंडे रवेय्ये से चलता करता रहेगा

1675 views