बीते लोकसभा चुनाव से इस बार चार प्रतिशत अधिक मतदान

बीते लोकसभा चुनाव से इस बार चार प्रतिशत अधिक मतदान*
जम्मू- कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने कहा कि परिसीमन के बाद निर्वाचन केंद्रों का स्वरूप बदल चुका है। इसलिए 2014 के विस चुनाव से तुलना नहीं की जा सकती। बीते लोकसभा चुनाव में 52.17 प्रतिशत मतदान हुआ था और आज 57.03 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो लगभग पांच प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। इस बीच, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह चुनाव भारत का आंतरिक मामला है और मुझे नहीं पता कि विदेशियों को चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने, निगरानी करने के लिए क्यों बुलाया जाना चाहिए था।

2546 views